किसान की हर इनकम नहीं होती टैक्स फ्री, जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
भारत में खेती से होने वाली आमदनी पर टैक्स नहीं लगता है लेकिन अगर खेती के अलावा कहीं और से (बिज़नेस/नौकरी) इनकम आए तो कुल आय में खेती से हुई आय को हटाकर टैक्स कैलकुलेट होता है। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग या कॉर्पोरेट फार्मिंग करने से होने वाली कमाई बिज़नेस इनकम की तरह होती है जिस पर टैक्स लगता है।