किसान ने महाराष्ट्र में खेत में भगवान विठ्ठल की बनाई 120 फीट लंबी छवि
महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान ने अपने खेत में भगवान विठ्ठल की छवि बनाई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किसान ने धान की फसल का उपयोग कर यह छवि बनाई है जिसकी लंबाई 120 फीट बताई जा रही है। 'ऑल इंडिया रेडियो' के मुताबिक, किसान पेश से एक इंजिनियर भी है।