किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती न कराने पर SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती न कराने पर पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, "सरकार नहीं चाहती...कि किसानों के साथ सुलह हो।" कोर्ट ने साफ किया कि उसने डल्लेवाल को अनशन खत्म करने का निर्देश कभी नहीं दिया बल्कि केवल उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है।