किसान व छोटे कारोबारी भी बैंक में सोना-चांदी गिरवी रखकर ले सकते हैं लोन: आरबीआई
आरबीआई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि बैंक स्वेच्छा से गिरवी रखे गए सोने और चांदी के बदले किसानों और एमएसएमई उद्यमियों को लोन दे सकते हैं। आरबीआई ने कहा है कि स्वैच्छिक गिरवी रखने को नियमों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा लेकिन बैंक कोलैटरल-फ्री लोन के लिए सोना-चांदी स्वीकार करने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं।