किस पेड़ को कहा जाता है सांप से भी अधिक ज़हरीला और यह कैसा दिखता है?
कैरेबियाई देशों में पाए जाने वाले मैनचिनील के पेड़ों को सांप से भी अधिक ज़हरीला कहा जाता है। मैनचिनील के पेड़ों पर सावधानी के बोर्ड भी लगाए जाते हैं ताकी कोई इसके पास ना जाए। इस पेड़ से सफेद रंग का तरल पदार्थ निकलता है जिसके संपर्क में आने से छाले, इन्फेक्शन, ब्लीडिंग और मौत भी हो सकती है।