किस पार्टी को महाराष्ट्र और झारखंड के पिछले चुनाव में मिली थीं कितनी सीटें?
2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सर्वाधिक 105 और अविभाजित शिवसेना ने 56, अविभाजित एनसीपी ने 54 व कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम को 30, बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली थी। दरअसल, दोनों राज्यों में शनिवार को मतगणना होगी।