किस बात से झुंझलाए हैं डॉनल्ड ट्रंप, भारत पर अचानक क्यों फोड़ा 25% वाला टैरिफ बम?
वाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति की कमी से 'निराश' हैं और उन्हें लगता है कि भारत पर लगा 25% टैरिफ इस स्थिति का 'समाधान' करेगा। इसके अलावा ट्रंप ब्रिक्स देशों (जिसमें भारत भी शामिल है) से नाराज़ हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे अमेरिकी डॉलर को कमज़ोर कर देंगे।