किस भाषा का शब्द है 'भूत' और आखिर क्या होता है इसका मतलब?
अगर शाब्दिक अर्थ पर जाएं तो ‘भूत’ एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ 'अतीत' या बीत चुका समय होता है। 'न्यूज़ 18' की रिपोर्ट के अनुसार, जो चीज़ अस्तित्व में आ चुकी हो वही भूत है और क्योंकि आत्मा अस्तित्व में रहकर जा चुकी होती है इसलिए उसके लिए लोक व्यवहार में 'भूत' शब्द का उपयोग होने लगा।