कंसीव न कर पाने वाली महिला ने दिल्ली में किया प्रेग्नेंसी का नाटक, 3 माह का बच्चा चुराया
दिल्ली में 35-वर्षीय महिला ने पिछले हफ्ते सफदरजंग अस्पताल से 3-महीने के एक बच्चे का अपहरण कर लिया और अपने घर पर बताया कि उसने इस बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला कंसीव नहीं कर सकती थी लेकिन पिछले कुछ महीनों से गर्भवती होने का नाटक कर रही थी। महिला ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूला।