किस स्थिति में विमान का पायलट करता है 'MayDay' कॉल?
गुजरात में क्रैश हुए विमान के पायलट ने उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल को 'MayDay' कॉल किया था। मेडे कॉल एक इमरजेंसी मेसेज होता है जो विमान के गंभीर स्थिति में होने पर भेजा जाता है। इंजन फेल होने पर, विमान में आग लगने पर, हाईजैक जैसी गंभीर में स्थिति पायलट 3-बार 'MAYDAY...MAYDAY...MAYDAY' बोलता है।