किस संवैधानिक संकट से बचने के लिए समय पूरा होने से 52 दिन पहले भंग हुई हरियाणा विधानसभा?
हरियाणा विधानसभा को राज्यपाल ने गुरुवार को समय पूरा होने से 52 दिन पहले भंग कर दिया। दरअसल, हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया था और 6 महीने में एक बार विधानसभा सत्र बुलाना संवैधानिक रूप से ज़रूरी है। इसी संवैधानिक संकट से बचने के लिए राज्य विधानसभा को समय से पहले भंग कर दिया गया है।