किसने लिखा वायरल गाना 'चाय की टपरी पे' और किसने गाया?
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' पर 'चाय की टपरी पे' गाने पर ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस के बाद यह गाना ऑनलाइन वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह गाना शो के परफॉर्मर यंग एजे (अजय) ने लिखा है जिसे किसी भोजपुरी सिंगर ने गाया है। इसमें यंग एजे ने रैप भी किया है।