केसर पान मसाला के मालिक की पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, यूपी में एक्सप्रेसवे पर पलटी कार
यूपी में शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद कार पलटने से केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी प्रीति मखीजा की मौत हो गई। प्रीति के साथ एक अन्य बड़े कारोबारी की पत्नी सफर कर रही थीं जो इस हादसे में ड्राइवर के साथ गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।