काहे बात के बाबा, इस पर यौन शोषण समेत कई केस हैं दर्ज: 'भोले बाबा' पर यूपी के पूर्व डीजीपी
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने 'भोले बाबा' को लेकर 'आज तक' से कहा है, "भोले बाबा पर कई मुकदमे दर्ज हैं जिनमें यौन शोषण का केस भी शामिल है।" उन्होंने कहा, "अगर (हाथरस सत्संग में) इतनी मौतें हो गईं तो इसकी कानूनी ज़िम्मेदारी किसकी होगी? काहे बात के बाबा, कौन से बाबा...अपने आप को चमत्कारी बताता है।"