कोहली, रोहित शर्मा और मैंने 5 साल में 100 शतक बनाए थे: पुराने दिनों को याद कर धवन
क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शिखर धवन ने टीम इंडिया के साथ पुराने दिनों को याद करते हुए कहा है, "हम एकसाथ एक खूबसूरत यात्रा का हिस्सा थे।" 38 वर्षीय धवन ने कहा, "मुझे अच्छे से याद है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और मैंने 5 वर्षों में 100 शतक लगाए थे। तब रवि भाई (रवि शास्त्री) हमारे कोच थे।"