कोहली अभी 3-4 साल और खेल सकते हैं, रोहित अपने बारे में फैसला ले सकते हैं: शास्त्री
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में हारने के बाद कहा है कि विराट कोहली अगले 3-4 साल तक टेस्ट खेलेंगे लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी सीरीज़ हो सकती है। उन्होंने कहा, "जहां तक रोहित का सवाल है, यह उनका कॉल होगा। मुझे लगता है...टॉप ऑर्डर में उनका फुटवर्क पहले जैसा नहीं रहा।"