कोहली और रोहित ने एकसाथ उठाई टी20 विश्व कप की ट्रॉफी, परेड के दौरान फैन्स को दिखाई

मुंबई में भारतीय टीम की ओपन-टॉप बस परेड में गुरुवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एकसाथ टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी उठाई और फैन्स को दिखाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। परेड शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुई और इससे पहले भारतीय टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Load More