कोहली और रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में ढोल की थाप पर किया डांस, BCCI ने शेयर किया वीडियो
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को टी20 विश्व कप की जीत का जश्न मनाते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ढोल की थाप पर डांस किया। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में कोहली व रोहित के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी झूमते-थिरकते नज़र आ रहे हैं।