कोहली का 'गंगनम' डांस कभी नही भूलूंगा: चैंपियंस ट्राॅफी 2013 की जीत को याद कर धवन
2013 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने इसे अपने करियर का सबसे खास पल बताया है। धवन ने कहा, "हमारी जीत के बाद विराट कोहली का 'गंगनम' स्टाइल डांस करना भी बहुत मज़ेदार याद है। यह ऐसा था कि सभी हंस पड़े थे और (मुझे) वह पल हमेशा याद रहेगा।"