कोहली का T20 WC विनिंग पोस्ट बना भारत में सबसे ज़्यादा लाइक किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली द्वारा टी20 विश्व कप जीतने के बाद किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट भारत में सबसे ज़्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन गया है। कोहली के पोस्ट पर करीब 1.8 करोड़ लाइक्स आए हैं। वहीं, इससे पहले ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के पोस्ट पर करीब 1.6 करोड़ लाइक्स आए थे।