कोहली को जन्मदिन की बधाई देने पर ट्रोल हुईं इटली की फुटबॉलर अगाटा इसाबेला, दी प्रतिक्रिया

विराट कोहली को 36वें जन्मदिन पर बधाई देने पर इटली की फुटबॉलर अगाटा इसाबेला ट्रोल हो गईं। कुछ X यूज़र्स ने कहा कि अगाटा को क्रिकेट की जानकारी नहीं है और वह लाइक/रीच के लिए ऐसा कर रही हैं। उन्होंने जवाब दिया, "मेरे बारे में आपकी ऐसी राय है...तो मुझे फॉलो क्यों कर रहे हैं? नकारात्मकता कहीं और ले जाएं।"

Load More