कोहली का टी20 विश्व कप में अब तक रन ना बनाना चिंता की बात नहीं: विक्रम राठौड़

भारत के बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा है कि विराट कोहली का टी20 विश्व कप-2024 में अब तक रन नहीं बनाना चिंता की बात नहीं है क्योंकि वह नेट में शानदार फॉर्म में हैं। बकौल राठौड़, कोहली बेहतर बल्लेबाज़ी के लिए भूखे हैं। कोहली ने आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ क्रमशः 1, 4 और 0 रन बनाए हैं।

Load More