कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा वाले पोस्ट पर 53 मिनट में आए 53 लाख लाइक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा वाले उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर 53 मिनट में 5.3 मिलियन (53 लाख) लाइक्स आए थे। कोहली के इस पोस्ट पर अब तक 15.3 मिलियन (लगभग 1.53 करोड़) से ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं। गौरतलब है, इंस्टाग्राम पर उनके 272 मिलियन (27.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं।