कोहली की नम आंखें बताती हैं कि IPL खिलाड़ियों के लिए कितना मायने रखता है: पॉन्टिंग
पंजाब किंग्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने आरसीबी के पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली के रोने पर प्रतिक्रिया दी है। बकौल पॉन्टिंग, विराट का नम आंखों के साथ घुटनों के बल बैठना दिखाता है कि यह टूर्नामेंट जीतना खिलाड़ियों के लिए कितना मायने रखता है। बकौल पॉन्टिंग, विराट आईपीएल के खिताब के लिए बेकरार थे।