कोहली को प्रपोज़ करने वाली इंग्लिश क्रिकेटर वायट ने शेयर की अपनी गर्लफ्रेंड हॉज से शादी की तस्वीरें
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज़ डैनियल वायट ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज के साथ शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "22.08.2024 मिसेज़ ऐंड मिसेज़ वायट-हॉज।" गौरतलब है, पिछले साल हॉज से सगाई करने वालीं वायट ने 2014 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को मज़ाक में शादी के लिए प्रपोज़ किया था।