कोहली को बांग्लादेशी क्रिकेटर मिराज़ ने गिफ्ट किया बैट, कोहली ने बांग्ला बोलकर दिया जवाब

बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज़ ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपनी कंपनी द्वारा बनाया गया एक बल्ला गिफ्ट किया है। इसके बाद विराट कोहली ने बांग्ला में 'एमकेएस बैट खूब भालो आछी (एमकेएस का बल्ला बहुत अच्छा है)' कहा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। मेहदी हसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी एक बल्ला गिफ्ट किया।

Load More