कोहली के बाद अगर कोई 'चेज़ मास्टर' का टैग पाने का हकदार है तो वह श्रेयस हैं: इरफान पठान
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर इरफान पठान ने पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की है। उन्होंने डीसी के खिलाफ श्रेयस के 71*(36) रनों की पारी के बाद कहा कि अगर विराट कोहली के बाद चेज़ मास्टर का टैग पाने का कोई हकदार है तो वह अय्यर हैं। बकौल पठान, श्रेयस शांत/संयमित हैं और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।