कोहली के बल्ले से आकाश दीप ने जड़े लगातार दो छक्के, वायरल हुआ कोहली का रिऐक्शन
कानपुर टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाज़ आकाश दीप ने 9वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की गेंद पर लगातार 2 छक्के जड़े। उनके छक्कों के बाद विराट कोहली की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। गौरतलब है, आकाश दीप ने जिस बैट से ये छक्के लगाए वह बैट कोहली ने उन्हें गिफ्ट किया था।