कोहली ने BGT में 8वीं बार आउटसाइड-एज लगकर आउट होने पर गुस्से में अपने पैर पर मारा मुक्का
क्रिकेटर विराट कोहली ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान 6(12) के स्कोर पर कैच आउट होने के बाद गुस्से में अपने पर मुक्का मारा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अब तक कोहली 8 बार आउट हुए हैं और आठों बार वह ऑफ-स्टंप के बाहर की बॉल खेलकर आउट हुए।