कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
टी20 क्रिकेट में विराट कोहली दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में आरआर के खिलाफ 111वां अर्धशतक जड़कर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले टी20 में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड (110) संयुक्त रूप से उनके और क्रिसे गेल के नाम था। डेविड वॉर्नर ने टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक (117) जड़े हैं।