वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बने विराट कोहली

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ विराट कोहली सर्वाधिक वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रविवार को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही यह उपलब्धि हासिल की। यह कैरेबियाई टीम के खिलाफ कोहली का 44वां वनडे मैच है और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन (43 मैच) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Load More