कोहली ने प्यूमा का ₹300 करोड़ का ऑफर ठुकराया, घरेलू कंपनी में किया निवेश: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर विराट कोहली ने प्यूमा के साथ ₹300 करोड़ के नए करार का ऑफर ठुकरा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कोहली ने अब एक घरेलू स्पोर्ट्सवियर कंपनी एजिलिटास में निवेश किया है और वह इसके सह-निर्माता बन गए हैं। कंपनी की योजना है कि कोहली की लोकप्रियता का फायदा उठाकर ब्रैंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए।