कोहली ने रचा इतिहास, IPL हिस्ट्री में 800 चौके लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले और 300 छक्के लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को बेंगलुरु में जीटी के खिलाफ आरसीबी के मैच में हासिल की। आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल ने सर्वाधिक छक्के (357) जड़े जबकि रोहित शर्मा 310-छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।