कोहली ने हेलमेट पर गेंद लगने के बाद अगली गेंद पर जड़ा छक्का, गेंदबाज़ पथिराना को घूरते दिखे
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने शुक्रवार को सीएसके के तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना की गेंद हेलमेट पर लगने के बाद अगली गेंद पर छक्का जड़ा दिया। इसके बाद कोहली गेंदबाज़ को घूरते और कुछ कहते नज़र आए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आरसीबी ने लिखा, "वह लेने से अधिक देते हैं। ऐसा सिर्फ कोहली ही कर सकते हैं।"