कोहली से एयरपोर्ट पर फैन ने कहा, 'BGT में आग लगानी है'; उनके चौंकने का रिऐक्शन हुआ वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से मुंबई एयरपोर्ट (महाराष्ट्र) पर एक फैन ने कहा, "बीजीटी (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) में आग लगानी है।" इस पर कोहली ने चौंकते हुए पूछा 'किसमें?' और उनके रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो गया है। गौरतलब है, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए कोहली लंदन (इंग्लैंड) से भारत लौट आए हैं।