कोहली से तुलना और हद से ज़्यादा रेट किए जाने के चलते बाबर का डाउनफॉल हुआ: वसीम जाफर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म का डाउनफॉल इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें हद से ज़्यादा रेट (महिमामंडित) कर दिया गया। बकौल जाफर, बाबर की बल्लेबाज़ विराट कोहली से तुलना उनके पतन की वजह बनी। जाफर ने कहा कि तुलना के चलते बाबर ने विराट के जैसे खेलने की कोशिश की जिसका नुकसान हुआ।