कंगना के खिलाफ 'हमें 1947 में भीख मिली, 2014 में आज़ादी मिली' बयान को लेकर शिकायत दर्ज
'आप' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आज़ादी को लेकर उनकी टिप्पणी के लिए मुंबई पुलिस से शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कंगना ने 1947 की आज़ादी को लेकर कहा था, "वह आज़ादी नहीं भीख थी...आज़ादी 2014 में मिली।" मेनन ने कहा, "कार्रवाई की उम्मीद है।"