कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर को 8 ग्राम की सोने की अंगूठी देगी टीपीडीके
नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर को टीपीडीके (थानथाई पेरियार द्रविदार कड़गम) 8 ग्राम की सोने की अंगूठी देगी। टीपीडीके महासचिव केयू रामाकृष्णन ने कहा है कि वह किसानों के लिए निर्भीक तरीके से खड़ी होने वाली महिला को सम्मानित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुलविंदर के घर पर अंगूठी भेज देंगे।