कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: एनसीडब्ल्यू

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ऐक्ट्रेस कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।"

Load More