कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान के समर्थन में 9 जून को रैली करेंगे किसान संगठन: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस-नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर के समर्थन में किसान यूनियन 9 जून को मोहाली (पंजाब) में 'इंसाफ मार्च' निकालने की योजना बना रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मज़दूर मोर्चा समेत अन्य किसान यूनियन कुलविंदर के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की मांग कर सकते हैं।

Load More