कंगना ने जावेद के मानहानि केस पर रोक लगाने की मांग करते हुए किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख
अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि की शिकायत से संबंधित मुकदमे पर रोक लगाने की मांग कर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। बकौल रिपोर्ट, जस्टिस रेवती डेरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की बेंच 9 जनवरी को याचिका पर सुनवाई कर सकती है। गौरतलब है, अख्तर ने 2020 में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।