कंगना ने मां के जन्मदिन पर शेयर की उनके साथ तस्वीर, कहा- बड़े होने के दौरान आपसे डरती थी

अभिनेत्री कंगना रनौत ने मां आशा रनौत के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। उन्होंने लिखा, "बड़े होने के दौरान आपसे डरती थी और जब मैं एडल्ट हुई तब आप मेरी दोस्त बन गईं। अब आपको पृथ्वी (पोते) के साथ खेलते और बदमाशी करते देखकर समझती हूं कि आपका यह दौर मेरा पसंदीदा है।"

Load More