कंगना ने शेयर की खेती करती हुई अपनी मां की तस्वीर, लिखा 'वह रोज़ाना 7-8 घंटे यह करती हैं'
अभिनेत्री कंगना रनौत ने खेती करती हुई अपनी मां की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है और लिखा, "मां रोज़ाना 7-8 घंटे खेती करती हैं...लोग घर आकर कहते हैं 'हमें कंगना की मम्मी से मिलना है'।" उन्होंने बताया, "मां विनम्रतापूर्वक इन लोगों को चाय-पानी देकर कहती हैं 'मैं ही कंगना की मां हूं', लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं।"