कंगना ने सीआईएसएफ की महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद जारी किया वीडियो बयान
अभिनेत्री और मंडी (हिमाचल प्रदेश) से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद 'X' पर वीडियो बयान जारी किया है। बकौल कंगना, महिला जवान ने उनके चेहरे पर मारा और उन्हें गालियां दीं। उन्होंने कहा, "मैं सुरक्षित हूं...लेकिन चिंता है कि हम पंजाब में बढ़ते आतंकवाद से कैसे निपटेंगे?"