कंगना नेताजी को सम्मान देना चाहती हैं तो उनकी विचारधारा का पालन करना होगा: चंद्र कुमार बोस
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने अभिनेत्री व बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर 'X' पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "अगर नेताजी को सम्मान देना चाहती हैं तो समुदायों को...एकजुट करने वाली उनकी विचारधारा का पालन करना होगा।" कंगना ने हाल ही में सुभाष चंद्र को देश का पहला पीएम बताया था।