कंगना पर हमला करना कायराना, जनता माफ नहीं करेगी: हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रनौत और उनके काफिले पर लाहौल-स्पीति में हुए कथित हमले पर कहा है, "कांग्रेस अब कायराना कृत्य पर उतर आई है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि प्रदेश के लोग देवभूमि की बेटी के खिलाफ इस कायराना हमले को माफ नहीं करेंगे।"