कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान को सोने की अंगूठी भेजेगी TPDK
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों एक विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की जवान कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मारा था। इसके बाद कुलविंदर कौर को CISF ने सस्पेंड कर दिया।