कंगना रनौत ने खरीदी Mercedes Maybach, कीमत ₹2.5 करोड़ से शुरू
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने लिए एक और लग्जरी कार खरीदी है। एक्ट्रेस ने अपने गैराज में Mercedes Maybach GLS को शामिल कर लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में इस लग्जरी कार में बैठते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने ये कार पोलर-व्हाइट कलर में खरीदी है और ये उनके कलेक्शन में दूसरी सबसे महंगी कार है।