कंगना रनौत ने खरीदी ₹3 करोड़ से अधिक की मर्सिडीज़ मायबख, सामने आई तस्वीर
अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को अपनी फिल्म 'धाकड़' के प्रीमियर पर पहुंचीं जहां उन्होंने अपनी नई मर्सिडीज़ मायबख एस680 कार दिखाई जिसकी कीमत ₹3 करोड़ से अधिक है। ऑनलाइन सामने आईं तस्वीरों में कंगना नई कार के साथ दिख रही हैं। कुछ वीडियोज़ में 2 लोग कार का कवर हटाते और कंगना समेत कई लोग तालियां बजाते दिख रहे हैं।