कंगना, रितेश देशमुख व अनुपम खेर समेत कई ऐक्टर्स ने की रियासी आतंकी हमले की निंदा
कंगना रनौत, वरुण धवन, रितेश देशमुख, मोहित रैना व अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के कई ऐक्टर्स ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। अनुपर खेर ने X पर लिखा, "रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले से मैं बहुत दुखी, व्यथित और क्रोधित हूं।" रितेश देशमुख ने कहा, "हमले के दृश्य देखकर दिल टूट गया।"